न्याय मांग रहे युवाओं पर दर्ज फर्जी मुकदमा तत्काल रद्द किया जाए - राजीव यादव
किसान नेता राजीव यादव ने जिलाधिकारी आजमगढ़ को सौंपा ज्ञापन
आजमगढ़ 21 अक्टूबर 2026। चिरावल, तहबरपुर के शिवम पाल की सड़क दुर्घटना में मृत्यु के बाद इंसाफ मांगने वालों पर मुकदमा दर्ज करने के खिलाफ किसान नेता राजीव यादव ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। सोशलिस्ट किसान सभा और पूर्वांचल किसान यूनियन के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए मांग की कि पुलिस ने जो फर्जी मुकदमा ग्रामीणों पर किया है उसको रद्द किया जाए क्योंकि उसमें ज्यादातर युवा हैं जो प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रहें हैं। शिवम के परिवार की स्थिति को देखते हुए पचास लाख रूपए मुआवजा और नितिन जो गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं के बेहतर इलाज की व्यवस्था की जाए।
किसान नेता राजीव यादव ने कहा कि साजिशन युवाओं पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनके भविष्य को बर्बाद करने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों पर मुकददमा दर्ज कर पुलिस ने अपने उपर उठ रहे सवालों को दबाने और भय का महौल बनाने की कोशिश की कि उस पर कोई सवाल न उठाए। क्योंकि शिवम पाल और नितिन यादव की दुर्घटना के बाद एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा था जिसके समेत अन्य की गिरफ्तारी न होने का सवाल शिवम की मृत्यु के बाद परिजन करने लगे।
गांवों का दौरा करने के बाद राजीव ने बताया कि चिरावल, मेढ़ी, सरदहां, रैसिंहपुर, ददरा, टीकापुर, सोफीपुर, अहियाई, फत्तनपुर के ग्रामीणों पर एफआईआर दर्ज कर देर रात बारह बजे, डेढ़ बजे, दो बजे गाँव में छापेमारी-गिरफ्तारी ने गाँव वालो में भय का महौल बना दिया है। अज्ञात में चालीस-पचास पुरुष-महिलाओं का नाम दर्ज होने से महिलाएं भी भयभीत हैं। पुलिस द्वारा छापेमारी और गिरफ्तारी से किसान अपने खेती का कामकाज भी नहीं कर पा रहे हैं, छापेमारी गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए शांति व्यवस्था को स्थापित की जाए।
राजीव ने बताया कि मृतक शिवम इकलौता लड़का था, उनके पिता जियालाल पाल फालीस से गंभीर रूप से पीड़ित हैं और उनकी माँ बीमार रहती हैं और बहन की मई में शादी तय है। 22 वर्षीय शिवम डी फार्मा की पढ़ाई करते हुए काम करके अपने परिवार को चलाते थे। वहीं उनके साथ दुर्घटना में घायल नितिन यादव आजमगढ़ के एक अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती हैं।
#fypシ゚ #nonfollower #nonfollowers #foryoupageシ #foryoupagereels UP Police Vijay Kr Devvrat Akhilesh Yadav Brijendra B Yadav Virendra Yadav Rajeev Yadav आजमगढ़ पुलिस Shaukat Ali Bhuar Akhada Azamgarh Amar ujala varanasi Satyam Prajapati Daya Shankar Yadav