तिलहर/शाहजहांपुर
====
युवा सोच बदलाव
लाती है:अजय।
=====
विवेक शर्मा (अंशु)
युवा संवाद कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने मौजूद सैकड़ो लोगों को संबोधित करते हुए युवाओं को देश का भविष्य बताया।
नगर में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव ने उपस्थितजन को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं ने सदैव देश को दिशा देने का काम किया है।उन्होंने कहा कि राजनीति में भी युवाओं को आगे आकर अपना योगदान देना चाहिए।
कार्यक्रम संयोजक रामगोपाल गुर्जर ने आए हुए लोगों का आभार जताते हुए कहा कि युवा इस देश की सबसे बड़ी ताकत है।भाजपा नगराध्यक्ष रोहित साहू ने कहा कि युवाओं के बगैर किसी देश के बेहतर भविष्य की कल्पना नहीं की जा सकती है।
इस दौरान सभासद संदीप रस्तोगी,रानू सक्सेना,आशीष शर्मा,आशुतोष शर्मा,सुनील गुप्ता आदि मौजूद रहे।