तिलहर/शाहजहांपुर
====
व्यवस्थाएं न सुधरने पर
होगी कार्यवाही:एडीएम
=====
विवेक शर्मा (अंशु)
सरकारी धान खरीद सेंटरों पर आधी अधूरी व्यवस्थाएं देखकर एडीएम प्रशासन ने लगाई फटकार।तीन दिन के अंदर सुधार नकरने पर दी चेतावनी।
सेंटरों के फड़ खाली न होने पर भी लगाई फटकार।
नवीन गल्ला मंडी परिसर में किसानों से सीधे धान खरीद के लिए आरएफसी के छह,पीसीएस का एक,पीसीयू के तीन और यूपीएस का एक क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं।बुधवार को अचानक एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा अपने अमले के साथ नवीन गल्ला मंडी के सरकारी धान खरीद सेंटरों का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे।एडीएम ने चार सेंटरों की जगह में छः सेंटर लगाए जाने पर नाराजगी जताने के साथ ही उनके सामने के फड़ और वहां तक आने का रास्ता खाली न होने पर मंडी सचिव से कड़ी नाराजगी जताते हुए फटकार लगाई।उन्होंने सचिव से कहा कि केंद्र तक आने का रास्ता साफ होना चाहिए किसानों के बैठने और पीने के पानी की व्यवस्था होनी चाहिए।
किसी भी केंद्र के सामने डस्टर उपलब्ध न होने पर भी नाराजगी जताई।
एडीएम ने क्षेत्र के गांव जोगीपुर निवासी किसान योगेन्द्र सिंह का धान चेक कराया जिसमें 19.2 नमी पाई गई जबकि सत्तरह पर खरीद का मानक है।योगेन्द्र सिंह ने एडीएम के सामने कहा कि उन्होंने सेंटर पर डेढ़ सौ कुंतल गेहूं दिया था इस लिए धान भी इतना ही तुलना चाहिए।एडीएम ने आश्वासन दिया कि मानक से लाइए धान तौला जाएगा।
एडीएम प्रशासन ने मंडी सचिव को निर्देशित हुए कहा कि आज से तीसरे दिन निरीक्षण के लिए आएंगे उन्हें सभी सुविधाएं दुरुस्त चाहिए अन्यथा कार्यवाही की जाएगी।