तिलहर/शाहजहांपुर
====
मुलायम सिंह यादव की
पुण्यतिथि मनाई गई।
=====
विवेक शर्मा (अंशु)
मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने सैकड़ो समर्थकों के साथ आवास पर मनाई।
नगर के मोहल्ला बनवारीपुर निवासी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनवर उल्ला खान के आवास पर समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो रहे मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि मनाई गई।
चित्र पर माल्यार्पण करते हुए अनवर उल्ला खान ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने अपने संपूर्ण जीवन काल में हर वर्ग का नेतृत्व करते हुए अपने मुख्यमंत्री काल में प्रदेश का विकास करने का काम किया।उन्होंने सदैव पिछड़ा, अल्पसंख्यकों सहित हर वर्ग के लिए योजनाएं बनाकर उन्हें जमीन पर उतारने और हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का रास्ता सुनिश्चित किया।इस दौरान श्रद्धांजलि देने वालों में नगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा रेहान अंसारी,शमीम अंसारी विधानसभा अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा,मौसम खान ब्लाक अध्यक्ष छात्र सभा,शदाब अंसारी,अशोक राठौर,अरुण गंगवार,अमरदीप गंगवार,सौरभ गौतम,मोईन खान,छुटृन खान सहित सैकड़ों की तादाद में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Tilhar, Shahjahanpur | Oct 11, 2026