NH-31 पर भीषण सड़क हादसा, रिलायंस के डिलीवरी बॉय की मौके पर ही मौत; मुआवजे को लेकर परिजनों ने किया चक्का जाम
बीहट (मुकेश कुमार)
जीरोमाइल सहायक थाना
क्षेत्र बुधवार की संध्या अंतर्गत एनएच-31 पर शेरे पंजाब होटल के समीप एक भीषण सड़क हादसे में 22 वर्षीय मोटरसाइकिल चालक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान बीहट जागीर टोला (वार्ड नंबर 22) निवासी टुनटुन दास के पुत्र मुकेश कुमार के रूप में हुई है। मुकेश रिलायंस कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता था।
मिली जानकारी के अनुसार, मुकेश कुमार अपनी मोटरसाइकिल से जीरोमाइल से बेगूसराय की तरफ र था। इसी दौरान ↓ ओर ही जा रहे एक के जीरोमाइल से बेगूसर, अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने शेरे पंजाब होटल के सामने उसकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि मुकेश की मौके पर ही (स्पॉट डेथ) मौत हो गई।
परिजनों में कोहराम, 1 साल पहले ही हुई थी शादी
इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि मुकेश की शादी महज एक साल पहले ही हुई थी। पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी सरिता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, बेटे का शव देख मां की चीखें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पूरे गांव में इस घटना के बाद मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
NH-31 पर लगा लंबा जाम, मौके पर पहुंचे आलाधिकारी
हादसे के बाद एनएच-31 के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग यातायात पूरी तरह ठप हो गया। घटना की सूचना मिलते हीजीरोमाइल सहायक थाना अध्यक्ष मनीष कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। सड़क जाम की गंभीरता को देखते हुए कई वरीय अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थेः
कुमारी दुर्गा शक्ति (एसडीपीओ, सदर-2)
अनु रंजन कुमार (प्रखंड विकास पदाधिकारी)सूरज कांत (अंचलाधिकारी)
अमलेश कुमार (जीरोमाइल अंचल इंस्पेक्टर)अधिकारियों के काफी समझाने-बुझाने और कड़े प्रयासों के बाद करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद एनएच से जाम को हटाया जा सका।रिलायंस कंपनी के सामने मुआवजे को लेकर प्रदर्शन
सड़क से जाम हटने के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को बीहट चांदनीचौक के पास स्थित रिलायंस कंपनी के कार्यालय के पास ले जाकर मुआवजा की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दियामुआवजे पर कार्रवाई: बवाल को बढ़ता देखरिलायंस कंपनी की ओर से मृतक के परिवार को तत्काल सहायता के रूप में ₹50,000 की राशि दी गई। इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों ने परिजनों को आश्वासन दिया कि सरकारी प्रावधान के तहत मिलने वाला मुआवजा भी जल्द से जल्द दिलाया जाएगा।पुलिस की कार्रवाई और स्थिति पर नियंत्रणघटनास्थल पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यातायात थाना के पदाधिकारियों के अलावा एफसीआई थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार, बरौनी थाना की एसआई साक्षी और एसआई आलोक कुमार भी पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे।जीरोमाइल सहायक थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे मेंलेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है