अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। वहीं वार्ड पार्षद मोहम्मद जावेद अख्तर ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता कुमार गौरव ने की। इस अवसर पर नगर परिषद क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य पार्षद मोहम्मद जमाल उद्दीन ने नवनिर्वाचित सशक्त स्थायी समिति के सदस्य अमित कुमार अविनाश कुमार करण कुमार को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पूर्व में नगर परिषद द्वारा जो विकास कार्य किए गए हैं, अब हम सभी जनप्रतिनिधि मिलकर उससे भी बेहतर कार्य करने एवं विकास की लंबी लकीर खींचने का हर संभव प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के समाधान एवं जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना हम सभी की प्राथमिकता होगी। समारोह के दौरान नवनिर्वाचित सदस्यों का सम्मान किया गया तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की गई। मौके पर उपमुख पार्षद स्वीटी कुमारी कार्यपालक पदाधिकारी अनिशा कुमारी स्वच्छता पदाधिकारी स्वर्णिम उषा, वार्ड पार्षद मोहम्मद जावेद अख्तर, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मोहम्मद सोहेल, वार्ड पार्षद कुमार गौरव, देवराज पोद्दार, सनोज सरोज, समेत नगर के कई कर्मी मौजूद थे