नावानगर: सिकरौल थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी की नीयत से अपहृत हुई किशोरी को पुलिस ने किया बरामद, अपहरणकर्ता गिरफ्तार
सिकरौल थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी की नियत से अपहृत हुई किशोरी को पुलिस ने सिकरौल लख से बरामद कर लिया है। साथ ही अपहरणकर्ता को भी पुलिस ने धर दबोचा है। जिसे पुछताछ के बाद रविवार को जेल भेज दिया है। इसकी पुष्टि करते हुए सिकरौल थानाध्यक्ष बीरेन्द्र प्रसाद ने की।