रोटरी क्लब मनाली के नए सत्र के लिए मीनाक्षी कास्टेलिनो को सोंपी कमान
रोटेरियन विजय सचदेव रहे मुख्यातिथि उपस्थित, एसडीएम मनाली गुंजीत सिंह चिमा विशेष अतिथि रहे मौजूद
Kullu Times
रोटरी क्लब मनाली के नए सत्र के लिए मीनाक्षी कास्टेलिनो को सर्वसम्मति से क्लब का अध्यक्ष चुना गया है। रोटेरियन विजय सचदेव मुख्यातिथि उपस्थित रहे वहीं एसडीएम मनाली गुंजीत सिंह चिमा विशेष अतिथि मौजूद रहे। भव्य कार्यक्रम में पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब मनाली द्वारा समाजसेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने क्लब के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे टीम भावना के साथ कार्य करेंगी और मनाली क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों तक रोटरी की सेवाएं पहुंचाने का प्रयास करेंगी। उन्होंने युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में क्लब के पूर्व पदाधिकारियों और सदस्यों ने मीनाक्षी कास्टेलिनो को बधाई दी तथा उनके कार्यकाल में क्लब के और अधिक सक्रिय होने की उम्मीद जताई।कार्यक्रम के दौरान आगामी वर्ष की विभिन्न सामाजिक योजनाओं और सेवा परियोजनाओं पर भी चर्चा की गई। क्लब ने शिक्षा सहायता, स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान और पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया।
Kullu, Kullu | Jul 18, 2026