मटिहानी: सिहमा में 2 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले प्लस टू विद्यालय भवन का मटिहानी विधायक ने किया शिलान्यास
मटिहानी प्रखंड क्षेत्र के सिहमा में 02 करोड रुपए से बनने वाले प्लस टू विद्यालय भवन के निर्माण के लिए शनिवार की दोपहर 03:00 बजे शिलान्यास मटिहानी विधायक ने किया. इस मौके पर संबोधित करते हुए मटिहानी विधायक ने कहा कि एनडीए की सरकार में लगातार बिहार में विकास का काम हो रहा है. विद्यालय के भवन निर्माण होने से यहां प्लस टू की पढ़ाई शुरू हो जाएगी.