मटिहानी: सिहमा में हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया
मटिहानी प्रखंड क्षेत्र के सिहमा में हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार की दोपहर 1:00 बजे कलश यात्रा का आयोजन किया गया. जहां सैकड़ो की संख्या में कुंवारी कन्या ने भाग लिया. इस मौके पर पंचायत के मुखिया बम बम सिंह ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद संकीर्तन महायज्ञ का आयोजन प्रारंभ होगा. उन्होंने इस महायज्ञ में आम लोगों को भाग लेने की अपील की है.