मटिहानी: गोदरगामा पंचायत के खड़गपुर में जीविका द्वारा PNB ग्राहक सेवा केंद्र का किया गया उद्घाटन
मटिहानी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गोरगामा पंचायत के खड़गपुर गांव में मंगलवार की दोपहर 03:00 बजे जीविका के द्वारा प्रदत पीएनबी ग्राहक सेवा केंद्र का आज उद्घाटन किया गया. इस मौके पर परिवर्तन सीएलएफ के अध्यक्ष बुलबुल देवी ने फीता काटकर विधिवत ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन किया. पंजाब नेशनल बैंक ग्राहक सेवा केंद्र संचालक अंजलि कुमारी ने पूरी जानकारी दी.