फागी: फुलेरा थाना पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचते एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, 48 पव्वे अवैध देसी शराब के किए जब्त
Phagi, Jaipur | Mar 23, 2024 फुलेरा पुलिस ने आज शनिवार को अवैध रूप से शराब बेचने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। फुलेरा थानाधिकारी बाबूलाल मीणा ने बताया कि जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक शांतनु सिंह के निर्देशन में जिले भर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है ऐसे में पुलिस गस्त के दौरान पुलिस ने ग्राम पंचायत काचरोदा में अवैध रूप से देशी शराब बेचते हुए मोटू बावरिया को गिरफ्तार किया है।