फागी: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर फागी कस्बे में पुलिस और बीएसएफ के जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च
Phagi, Jaipur | Mar 19, 2024 फागी कस्बे में आज मंगलवार को पुलिस और बीएसएफ के जवानों ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला। फागी कस्बे के मुख्य बाजारों और मोहल्ले में फ्लैग मार्च निकाला गया और आमजन को शांतिपूर्ण और भय मुक्त होकर मतदान करने का संदेश दिया गया। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए दबाव बनाने और लालच देने वालों की पुलिस और प्रशासन को शिकायत करने की अपील की गई।