फागी: फुलेरा रेलवे स्टेशन के समीप सामलपुरा में रेलवे लाइन के पास झाड़ियो में लगी आग, लोगों ने पानी डालकर आग पर पाया काबू
Phagi, Jaipur | Mar 22, 2024 फुलेरा रेलवे स्टेशन के समीप सामालपुरा गांव में रेलवे लाइन के पास आज शुक्रवार शाम को अज्ञात कारणों से झाड़ियां में आग लग गई। जहां खेत पर काम कर रहे लोगों ने मौके पर पहुंचकर पानी डालकर आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि फ्रंट कॉरिडोर रेल लाइन के पास शाम को अचानक आग की लपेट उठी दिखाई दी ऐसे में लोग मौके पर पहुंचे और पानी डालकर आग पर काबू पाया।