फागी: सामोद पुलिस ने अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे तीन वारंटी को किया गिरफ्तार, पूछताछ के बाद न्यायालय में किया जाएगा पेश
Phagi, Jaipur | Mar 22, 2024 सामोद थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे तीन वारंटी को आज शुक्रवार को गिरफ्तार किया है सामोद थानाधिकारी धर्म सिंह गुर्जर ने बताया कि पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में विशेष टीमों का गठन कर अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे नाथू लाल माली निवासी देव की ढाणी करणी विहार सामोद, शंकर लाल निवासी रूंडल थाना चंदवाजी, नेमीचंद निवासी दौलतपुरा को गिरफ्तार किया है।