फागी: ग्राम पंचायत खंडेल में होली उत्सव को लेकर 450 लाभार्थियों को बांटी गए खाद्य सामग्री किट, लाभार्थियों के खिल उठे चेहरे
Phagi, Jaipur | Mar 21, 2024 आज गुरुवार को सांभरलेक की समीपवर्ती ग्राम पंचायत खंडेल में निर्माण संस्था खंडेल की और से 450 गरीब परिवारों को खाद्य सामग्री किट वितरित किए। इस दौरान खाद्य सामग्री के किट पाकर लाभार्थियों के चेहरे भी खिल उठे। आपको बता दे की सांभरलेक सहित आसपास क्षेत्र के दो दर्जन से ज्यादा गांव के जरूरतमंद 450 लाभार्थियों को होली उत्सव को लेकर खाद्य सामग्री किट बांटे गए।