टीकमगढ़: 76वें गणतंत्र दिवस पर कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय ध्वज फहराया, पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
कलेक्टर कार्यालय टीकमगढ़ में कलेक्टर अवधेश शर्मा ने आज 76वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कलेक्टर कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारी कर्मचारियों ने सामूहिक राष्ट्रगान किया तथा पुलिस की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभागों के अधिकारी एवं शासकीय सेवक उपस्थित रहे।