टीकमगढ़: गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर ने फहराया तिरंगा, पुलिस ग्राउंड में परेड की ली सलामी
टीकमगढ़ में 76 भाग गणतंत्र दिवस रविवार को मुख्य कार्यक्रम पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर ने सुबह करीब 9:00 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया। खुली जीप में परेड की सलामी ली। इसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण का वाचन किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस बैंड ने अपनी आकर्षक प्रस्तुति दी।