टीकमगढ़: पुरानी पेंशन बहाली के लिए सिविल लाइन रोड स्थित केंद्रीय मंत्री के निवास पर पहुंचे कर्मचारी, पीएम को भेजा ज्ञापन
मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के बैनर तले शनिवार को सरकारी कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग की है। शनिवार शाम करीब 5:30 संगठन के पदाधिकारी सिविल लाइन रोड स्थित केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार के बंगले पर पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री के नाम सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा को ज्ञापन सौंपा।