पिंड्रा: चौबेपुर में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप पर हुई टप्पेबाजी, घटना सीसीटीवी में कैद, पुलिस टीम जांच में जुटी
चौबेपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े टप्पेबाजी का मामला सामने आया है। ज्वेलरी की दुकान पर पहुंचे युवक ने ज्वेलर का ध्यान भटका 18.5 ग्राम सोने का लॉकेट ले भागा। टप्पेबाजी की घटना एसीसीटीवी में कैद को गई। वही घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे युवक की तलाश में जुट गई है।