पिंड्रा: बड़ागांव में पलटा स्कूली मैजिक वाहन, स्थानीय लोगों की मदद से छात्रों को निकाला गया बाहर
वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के पयागपुर नोनौटी गांव के समीप एक स्कूल की मैजिक पलटने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगो की मदद से बच्चो को मैजिक से निकला गया। दुर्घटना में बच्चो को हल्की चोट आई है। वही ग्रामीणों की सूचना अपर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस जांच में जुट गई है।स्थानीय लोगो के अनुसार गढ्ढे में आने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।