पिंड्रा: शारदीय नवरात्र का पहला दिन, काशी में मां शैलपुत्री के दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब
वाराणसी में शारदीय नवरात्र के पहले दिन गुरुवार को मां शैलपुत्री के दर्शन की मान्यता है। ऐसे में काशी में अलईपुर स्थित मां शैलपुत्री के मंदिर में भक्तों का जनसैलाब उमड़ा पड़ा है। मां के दर्शन के लिए भक्त लंबी कतार लगाकर अपने नंबर का इंतजार कर रहे है। वही श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया है।