✅ स्वास्थ्य आयुक्त श्री धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण
स्वास्थ्य आयुक्त श्री धनराजू एस ने शुक्रवार को हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं सामुदायिक स्वास्वाथ्य केन्द्र टिमरनी एवं जिला चिकित्सालय हरदा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला चिकित्सालय हरदा के ओपीडी कक्ष के कम्प्यूटर मे ओपीडी पर्ची बनाने के संबंध में तथा हितग्राही से ली जाने वाली जानकारियों के संबंध में उपस्थित कर्मचारियों से जानकारी ली। इस दौरान उन्होने कॉल सेन्टर पर हितग्राहियों से कैसे बात की जाती है, इस संबंध में कम्प्यूटर ऑपरेटर से जानकारी ली। उन्होने जिला चिकित्सालय के एनसीडी कक्ष का निरीक्षण कर चिकित्सको से कम्प्यूटर एन्ट्री का सत्यापन किया। उन्होने कहा कि सभी चिकित्सको को कम्प्यूटर में मरीजो को दी जाने वाली दवाईयों की एन्ट्री स्वयं करना आना चाहिए। हमे डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के भरोसे नहीं रहना है। तब ही हम मरीजों की जानकारी सही भर पायेंगे। उन्होने जॉच में लिखी पर्ची एवं कम्प्यूटर पर चढी एन्ट्री का मिलान कर रिकार्ड का सत्यापन भी किया। स्वास्थ्य आयुक्त श्री धनराजू एस ने जिला चिकित्सालय हरदा में स्थित एसएनसीयू ,जिला चिकित्सालय के कम्प्यूटर कक्ष एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के स्टोर के रिकार्ड का सत्यापन भी किया।
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh
#JanVishwasAbhiyan2026
#हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम
#जन_विश्वास_अभियान
#Harda #हरदा