✅ पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, चारूवा (हरदा) में हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत छात्र-छात्राओं की भाषा शैली और तार्किक क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता को दो वर्गों कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग में विभाजित किया गया था, जिसमें विद्यार्थियों ने समसामयिक और ज्ञानवर्धक विषयों पर उत्साहपूर्वक अपने विचार रखे।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर मंच का कुशल संचालन श्री अभिलाष खड़से द्वारा किया गया। उन्होंने अपनी बेहतरीन वाक्पटुता और ऊर्जावान शैली से पूरे कार्यक्रम में समां बांधे रखा और प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। विद्यार्थियों के भाषा प्रवाह, प्रस्तुतीकरण और विषय वस्तु के सटीक मूल्यांकन के लिए एक तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल का गठन किया गया था। निर्णायक मंडल की भूमिका में श्री एम.आर. जाटव, श्रीमती आर. साहनी और सुश्री टीना कवरेती उपस्थित रहे। निर्णायकों ने सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना की और उन्हें भविष्य में अपनी वाक-कला को और अधिक निखारने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। प्रतियोगिता के अंत में कनिष्ठ और वरिष्ठ, दोनों वर्गों के विजेता प्रतिभागियों के नामों की घोषणा की गई, जिन्हें विद्यालय प्रशासन द्वारा 14 सितंबर 2026 को पुरस्कृत किया जाएगा। इस आयोजन में विद्यालय के समस्त शिक्षक गण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
NVS INDIA
#Harda #JNVCharuwa #PMShriSchool #HindiPakhwada #HindiDiwas