कांडी: कांडी प्रखंड के 10 विद्यालयों में 11 और 12 सितंबर को होगा एसएमसी का पुनर्गठन
Kandi, Garhwa | Sep 10, 2026 गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड स्थित 10 विभिन्न विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन 11 और 12 सितंबर को किया जाएगा। बीपीओ रविंद्र कुमार मेहता ने गुरुवार को बताया कि पिछली बार विवाद उत्पन्न होने के कारण इस प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया था, लेकिन अब कार्यालय द्वारा पर्यवेक्षकों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है।