थराली: वन देवी डोली जागरण के माध्यम से पौराणिक संस्कृति के साथ वनों को बचाने का प्रयास कर रही हैं प्रियंका सुंदली, DFO अलकनंदा
वन विभाग द्वारा जंगलों को आग से बचाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए वन देवी जन जागरण डोली यात्रा बुधवार को दोपहर दो बजे थराली के नंदा धाम सिद्धपीठ देवराड़ा मंदिर पहुंची। वही DFO अलकनंदा प्रियंका सुंदली ने बताया कि यह पुरानी परम्परा है, हमारे द्वारा पौराणिक संस्कृति को जोड़ा जा रहा है तथा वनों को बचाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा।