थराली: जंगलों को आग से बचाने और पर्यावरण संरक्षण को लेकर वन विभाग द्वारा आयोजित वन देवी जन जागरण डोली थराली के देवराड़ा पहुंची
वन विभाग द्वारा जंगलों को आग से बचाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए वन देवी जन जागरण डोली यात्रा बुधवार को दोपहर दो बजे थराली के नंदा धाम सिद्धपीठ देवराड़ा मंदिर पहुंची, जहाँ सरपंचों, ग्रामीणों और स्थानीय लोगों द्वारा यात्रा का फूल- मालाओं व गाजे -बाजों से भव्य स्वागत किया।मां नंदा सिद्धपीठ देवराड़ा के प्रांगण में सांस्कृतिक कार्य हुए।