थराली: थाना थराली पुलिस ने बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए चलाया विशेष अभियान
शुक्रवार को दोपहर 12 बजे थाना थराली पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत विभिन्न बैंक शाखाओं एवं वित्तीय संस्थानों का निरीक्षण किया। वही निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गयी। चैकिंग के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा बैंक शाखाओं में लगे सीसीटीवी कैमरों, आलर्म सिस्टम को चैक कर सुरक्षाकर्मियों को सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने निर्देश दिए।