थराली: नगर पंचायत थराली सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता रावत की जीत के बाद कांग्रेस ने निकाली आभार रैली
सोमवार को दोपहर 12 बजे से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थराली नगर पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनीता रावत और भेटा वार्ड से नवनिर्वाचित सभासद मोहिनी देवी की जीत का जश्न मनाते हुए कांग्रेस कार्यालय से विजय जुलूस निकालते हुए थराली की जनता का आभार प्रकट किया आभार रैली थराली बाजार से केदारबगड -राड़ीबगड कोटडीप होते हुए थराली गांव पहुंची।