थराली: मां नंदा सिद्धपीठ देवराड़ा के अध्यक्ष भुवन चंद्र हटवाल ने प्रेस वार्ता में कहा- नरेश गौड़ द्वारा लगाए आरोप निराधार हैं
मां नंदा राजराजेश्वरी सिद्धपीठ देवराड़ा के अध्यक्ष भुवन चंद्र हटवाल ने शनिवार को दोपहर एक बजे प्रेस वार्ता की। उन्होंने प्रेस वार्ता में बताया कि नंदा सिद्धपीठ कुरुड़ के अध्यक्ष नरेश गौड़ के द्वारा जो आरोप लगाए गए थे कि बिना उनकी अनुमति के मां नंदा राजराजेश्वरी सिद्धपीठ देवराड़ा के कपाट खोलकर पूजा अर्चना की गई, वो निराधार हैं। मैं उस दिन स्वयं मौजूद था।