दाउदनगर: एनडीए के जिला सम्मेलन को लेकर जदयू की नगर इकाई की दाउदनगर शहर के बुद्धा मार्केट में बैठक हुई, तैयारी पर चर्चा
31 जनवरी को औरंगाबाद में एनडीए के होने वाले जिला सम्मेलन को लेकर जदयू के नगर इकाई की बैठक दाउदनगर शहर के बुद्धा मार्केट में बुधवार की दोपहर 1:00 बजे आयोजित की गई। अध्यक्षता जदयू नगर अध्यक्ष प्रशांत कुमार तांती ने की।जदयू के ओबरा विधानसभा प्रभारी अनंत रजक ने कहा कि जिला सम्मेलन में नगर परिषद दाउदनगर क्षेत्र के हर वार्ड से एनडीए कार्यकर्ता शामिल होंगे।