दाउदनगर: दाउदनगर थाना में सरस्वती पूजा को लेकर हुई शांति समिति की बैठक, पूजा समितियों के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य
सरस्वती पूजा को लेकर दाउदनगर थाना में शांति समिति की बैठक बुधवार की दोपहर 2:00 बजे से आयोजित की गई।संचालन करते हुए थानाध्यक्ष फहीम आजाद खान ने कहा कि पूजा समितियों को लाइसेंस लेना अनिवार्य है। डीजे नहीं बजाना है। शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाने की अपील की गई।सीओ शैलेंद्र कुमार यादव,बीडीओ मो जफर इमाम समेत अन्य उपस्थित रहे।