दाउदनगर: मुख्य पार्षद अंजली कुमारी के नेतृत्व में पुराना शहर इलाके में सड़क और नाला निर्माण के लिए किया गया निरीक्षण
मुख्य पार्षद अंजली कुमारी के नेतृत्व में दाउदनगर शहर के पुराना शहर इलाके में सड़क और नाला निर्माण के लिए मंगलवार की शाम 4:00 बजे निरीक्षक और भ्रमण किया गया बताया गया कि बारुण रोड से इमामबाड़ा रोड में छूटे भाग से आगे,पुराना शहर चौक से संघत रोड,चर्च के बगल से चौक तक,माली टोला आदि इलाकों में सड़क व नाला का निर्माण कराया जाना है, जिसके लिए निरीक्षण किया गया है।