प्रेस विज्ञप्ति
स्थान- नालन्दा
दिनांक : 12 अगस्त 2026
जिला जनसंपर्क कार्यालय, नालंदा
*नालंदा जिला प्रशासन का संदेश: तिरंगे के सम्मान के साथ साइबर सुरक्षा और 'पीएम सूर्य घर' योजना अपनाएं नागरिक*
• नालंदा में समाहरणालय से श्रम कल्याण केंद्र तक भव्य परेड के साथ "हर घर तिरंगा 2026" का शुभारंभ किया।
• बिजली बिल शून्य करने और सौर ऊर्जा ग्रिड को बेचने के लिए नागरिकों से 'पीएम सूर्य घर योजना' से जुड़ने का आग्रह किया गया
• लोगों को गोपनीय वित्तीय/ओटीपी विवरण साझा न करने, साइबर हेल्पलाइन 1930 का उपयोग करने तथा भ्रामक खबरों और ईव-टीजिंग पर कड़ाई की चेतावनी दी गई।
• वाद-विवाद, निबंध, चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कक्षा 6 से 12 तक के सफल विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें सम्मानित किया गया
• अभियान को सफल बनाने में योगदान देने वाले जनप्रतिनिधियों, बैंक अधिकारियों, वेंडरों और लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
*बिहारशरीफ (नालंदा):* देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा अभियान-2026 का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी, नालंदा श्रीमती उदिता सिंह एवं पुलिस अधीक्षक, नालंदा श्री भारत सोनी, उप विकास आयुक्त और नगर आयुक्त द्वारा जिलेवासियों को अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान साइबर सिक्योरिटी, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना एवं हर घर तिरंगा अभियान-2026 से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की गईं। नालंदा की जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह ने हर घर तिरंगा अभियान-2026 कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेवासियों से राष्ट्रप्रेम और नागरिक कर्तव्यों के पालन का आह्वान किया है। उन्होंने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, पीएम सूर्य घर योजना, साइबर सुरक्षा और सामाजिक अपराधों पर रोक जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर जिलावासियों और जनप्रतिनिधियों से सहयोग मांगा।
जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों से अपने घरों पर भारतीय ध्वज संहिता (फ्लैग कोड) का पालन करते हुए गरिमापूर्वक तिरंगा फहराने की अपील की। इसके साथ ही, उन्होंने स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' से जुड़ने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस योजना से नागरिक न केवल शून्य बिजली बिल का लाभ उठा सकते हैं, बल्कि सौर ऊर्जा ग्रिड को बेचकर 'ऊर्जा उत्पादक' भी बन सकते हैं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपने क्षेत्रों में इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा।
जिले में बढ़ते साइबर अपराधों पर चिंता व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने सतर्कता बरतने की सलाह दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक खाता, पिन या आधार नंबर साझा न करें और किसी भी प्रकार के फ्रॉड की स्थिति में तुरंत साइबर सेल या पुलिस हेल्पलाइन को सूचित करें ताकि त्वरित कार्रवाई कर राशि फ्रीज की जा सके। इसके अतिरिक्त, उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।
अंत में, जिलाधिकारी ने स्कूली छात्राओं से जुड़ी ईव-टीजिंग की समस्या पर कड़ा रुख अपनाते हुए नागरिकों से ऐसी घटनाओं की तुरंत पुलिस या प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश को स्वच्छ ऊर्जा से जोड़ना और समाज को अपराधमुक्त बनाना ही सच्ची देशभक्ति है।
पुलिस अधीक्षक, नालंदा श्री भारत सोनी ने सभागार में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सोलर और साइबर दोनों सरकार के साथ ही स्थानीय प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। वर्तमान दौर में, मोबाइल हमारे व्यक्तित्व का एक हिस्सा है। कई कामों के लिए हमें सुबह से शाम तक इस पर निर्भर रहना पड़ता है। ऐसे में इसके प्रयोग में बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है। अगर कोई दिक्कत होता है तो आप 1930 पर कॉल कर सकते हैं। आपकी सजाता ही देश के विकास में सहयोगी भूमिका होगी।
*हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं में नालंदा के 24 छात्र-छात्राएं सफल*
‘हर घर तिरंगा–2026’ अभियान के तहत बिहार शिक्षा परियोजना, नालंदा द्वारा जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के बीच आयोजित रंगोली, वाद-विवाद, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन किया गया है। दिनांक 10 अगस्त 2026 को जारी सूची के अनुसार कक्षा 6 से 8 तथा कक्षा 9 से 12 वर्ग में प्रत्येक प्रतियोगिता के तीन-तीन सफल प्रतिभागियों का चयन किया गया है।
*रंगोली प्रतियोगिता*
*कक्षा 6-8 वर्ग*
मानवी कुमारी, वर्ग 8, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बहादुरपुर, प्रखंड अस्थावां।
राधा कुमारी, वर्ग 6, मध्य विद्यालय अकौना, प्रखंड बेन।
चांदनी कुमारी, वर्ग 8, पी०एम०श्री आदर्श गांधी उच्च माध्यमिक चंडासी, प्रखंड नूरसराय।
*कक्षा 9-12 वर्ग*
सुमन कुमारी, वर्ग 9, उच्च विद्यालय गेबी, इतासंग, प्रखंड रहुई।
मुस्कान भारती, वर्ग 11, पी०एम०श्री आदर्श गांधी उच्च माध्यमिक चंडासी, प्रखंड नूरसराय।
मनाहिल अलिजा, वर्ग 9, उच्च माध्यमिक विद्यालय बेन, प्रखंड बेन।
*वाद-विवाद प्रतियोगिता -कक्षा 6-8 वर्ग*
हेराम कुमार, वर्ग 7, मध्य विद्यालय कुलतुलपुर, प्रखंड बेन।
आयुष कुमार, वर्ग 6, उत्क्रमित मध्य विद्यालय इमामगंज, प्रखंड रहुई।
साक्षी कुमारी, वर्ग 7, आर्य कन्या मध्य विद्यालय इस्लामपुर, प्रखंड इस्लामपुर।
*कक्षा 9-12 वर्ग*
प्रिया भारती, वर्ग 9, आरएनजीएल +2 विद्यालय छबीलापुर, प्रखंड बिहारशरीफ।
सृष्टि कुमारी, वर्ग 10, उच्च माध्यमिक विद्यालय रामगंज, प्रखंड बेन।
आकृति कुमारी, वर्ग 10, उच्च माध्यमिक विद्यालय रामपुर, प्रखंड नगरनौसा।
*निबंध प्रतियोगिता -कक्षा 6-8 वर्ग*
स्वाति कुमारी, वर्ग 8, मध्य विद्यालय सरही, प्रखंड बेन।
शिवानी कुमारी, वर्ग 8, मध्य विद्यालय नेपुरा, प्रखंड अस्थावां।
अनुप्रिया, वर्ग 8, मध्य विद्यालय शाहपुर, प्रखंड रहुई।
*कक्षा 9-12 वर्ग*
धीरज कुमार, वर्ग 9, पी०एम०श्री आदर्श गांधी उच्च माध्यमिक चंडासी, प्रखंड नूरसराय।
कोमल कुमारी, वर्ग 10, उच्च माध्यमिक विद्यालय अकौना, प्रखंड बेन।
नव्या कुमारी, वर्ग 9, प्रोजेक्ट इंटर विद्यालय गिरियक, प्रखंड गिरियक।
*चित्रकला प्रतियोगिता -कक्षा 6-8 वर्ग*
माही कुमारी, वर्ग 8, मध्य विद्यालय बेन, प्रखंड बेन।
आरूषी, वर्ग 8, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बहादुरपुर, प्रखंड अस्थावां।
ब्यूटी कुमारी, वर्ग 8, पी०एम०श्री गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय चंडासी, प्रखंड नूरसराय।
*कक्षा 9-12 वर्ग*
प्रेम कुमार, वर्ग 9, उच्च माध्यमिक विद्यालय आशावां, प्रखंड बेन।
करीना कुमारी, वर्ग 10, रा० +2 उच्च विद्यालय चिरैयातपुर, प्रखंड नगरनौसा।
रजनी कुमारी, वर्ग 10, उर्दू उत्क्रमित उच्च विद्यालय बराकर, प्रखंड सिलाव।
साथ ही आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत जिले में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता करने वाले लाभार्थियों, जनप्रतिनिधियों, उपभोक्ताओं, बैंकों एवं संबंधित एजेंसियों/वेंडरों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।
अभियान के तहत उत्कृष्ट सहभागिता एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए चयनित अवार्डी कंज्यूमर्स, पब्लिक रिप्रेजेंटेटिव्स, बैंकों, वेंडरों तथा ऋण प्राप्त लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लाभार्थियों को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति एवं नागरिक सहभागिता के संदेश के साथ हर घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया।
‘हर घर तिरंगा–2026’ अभियान के अंतर्गत आयोजित इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, रचनात्मकता एवं राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना है। प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा एवं सृजनात्मक क्षमता का प्रदर्शन किया।
जिला प्रशासन की ओर से सफल प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है। अभियान के माध्यम से विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव का वातावरण तैयार किया जा रहा है।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
General Administration Department, Govt. of Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Bihar Education Department
Energy Department, Bihar
Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar
#AzadiKaAmritMahotsav
#Tiranga
#HarGharTiranga
98 views | Nalanda, Bihar | Aug 12, 2026