महरौनी: टीकरा तिवारी निवासी 25 वर्षीय महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में कूदकर की आत्महत्या, एएसपी ने दी जानकारी
अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने मंगलवार दोपहर करीबन 1:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि थाना बानपुर क्षेत्र की ग्राम टीकरा तिवारी निवासी 25 वर्षीय महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में कूद कर आत्महत्या कर ली। उक्त मामले पुलिस द्वारा तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। साथ ही मामले की जांच कर कार्यवाही की जा रही है।