मुरैना नगर: तुस्सीपुरा में ताश खेलने पर दो पक्षों में हुआ विवाद, हमले में पिता-पुत्र हुए घायल; इलाज के दौरान पिता की हुई मौत
स्टेशन थाना क्षेत्र के तुस्सीपुरा में नट के कुएं के पास घर के सामने ताश के पत्ते खेलने की मना करने पर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी सरिया से हमला बोल दिया, जिसमें पिता पुत्र दोनों घायल हो गए, जिनको अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई, इसके बाद उसके शव को पीएम हाउस में लाया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया है।