मुरैना नगर: वार्ड एक में बिना अनुमति के बने मकान-दुकानों को नगर निगम ने JCB से तोड़ा
मुरैना ननि क्षेत्र के मुड़ियाखेड़ा वार्ड-1 स्थित जेवराखेरा मोड़ के पास एक व्यक्ति ननि से बिना परमिशन के मकान और दुकान बना रहा था।जिसकी शिकायत मिली जिसके चलते आज दोपहर ननि का मदाखलता टीम मौक़े पर पहुंची और JCB मशीन से अतिक्रमण वाले हिस्से को तुड़बा दिया ननि ने मकान मालिक को हिदायद दी है कि वो जल्द से जल्द ननि से परमिशन ले ले नहीं तो आगे और कार्रवाई कि जा सकती है।