मुरैना नगर: अंबाह कस्बे के वार्ड 17 में जलभराव की समस्या, रहवासियों ने मुरैना कलेक्ट्रेट में अधिकारियों से की शिकायत
मुरैना जिले के अंबाह कस्बे के वार्ड क्रमांक 17 में जलभराव कि समस्या से रहवासी काफ़ी परेशान हैं।हालात यह हैं कि गलियों में तो पानी भरा हुआ है।कई लोगों के घरों के अंदर और मकानों में गंदा पानी भरा है,जिससे वो बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल पहुंचाने के लिए उन्हें गोद में उठाकर ले जाना पड़ रहा है।आज कलेक्ट्रेट आकर अधिकारीयों से कि शिकायत।