मुरैना नगर: खेरली ग्राम पंचायत के उपसरपंच और ग्रामीणों ने रोजगार सहायक को यथावत स्थान पर रखने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में आवेदन दिया
जिले कि पहाड़गढ़ जनपद पंचायत कि ग्राम पंचायत खेरली के ग्रामीण आज दोपहर मुरैना कलेक्टर पहुँचकर उन्होंने रोजगार सहायक को यथावत स्थान पर रखे जाने कि मांग को लेकर प्रशासनिक अधिकारी को एक आवेदन दिया है।ग्रामीणों ने बताया कि पहले जो रोजगार सहायक था उसकी शिकायतें थी लेकिन इस रोजगार सहायक कि कोई शिकायत नहीं है इसलिए इसे खेरली पंचायत पर ही रखा जाये।