मुरैना नगर: मारपीट मामले में कोतवाली पुलिस ने नहीं की सुनवाई, फरियादी एसपी कार्यालय पहुंचा
कोतवाली थाना क्षेत्र के शिकारपुर के पास रहने वाले फरियादी के द्वारा आवेदन में बताया गया कि उसके साथ मारपीट की गई थी, लेकिन पुलिस के द्वारा कोई सुनवाई नहीं की गई ,इसके बाद फरियादी अपने परिवार वालों के साथ एसपी ऑफिस आवेदन देने के लिए पहुंचा है। बताया जाता है की दुकान पर ग्राहक बुलाने को लेकर विवाद हुआ था ,जिसमें युवक के साथ मारपीट की गई थी ।