मुरैना नगर: सिंगल बस्ती में मामूली विवाद में दो पक्षों के दो लोग घायल, एक ग्वालियर रेफर, पुलिस जांच कर रही है
कोतवाली थाना क्षेत्र के सिंगल बस्ती में मामूली बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें दोनों पक्ष से दो लोग घायल हो गए, जिनको जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा ओम प्रकाश जाटव को ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया। वहीं गुन्ना खान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।