डिंडौरी: राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा की प्रारंभिक परीक्षा के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया
डिंडौरी कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देश पर 26 अप्रैल 2026 दिन रविवार को आयोजित राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा के सुचारू एवं व्यवस्थित संचालन को लेकर कलेक्ट्रेट अधीक्षक कक्ष में जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया जहां परीक्षा से संबंधित सूचनाओं के आदान-प्रदान किए जाएंगे। जिला जनसंपर्क विभाग ने बुधवार दोपहर 2:30 बजे मीडिया को जानकारी दी।