राज्य स्थापना दिवस का आयोजन हुआ, विधायक श्री टण्डन ने ध्वजारोहण किया
----------------------------------------
पुलिस परेड ग्राउण्ड विदिशा में सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रदर्शनी का आयोजन
----------------------------------------
विदिशा। मध्यप्रदेश राज्य स्थापना दिवस समारोह के तहत आज विदिशा जिला मुख्यालय पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विदिशा विधायक श्री मुकेश टण्डन ने ध्वजारोहण कर जिले की उपलब्ध्यिों पर आधारित जानकारियांे का संदेश वाचन के माध्यम से अभिव्यक्त की है। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी ने भी अतिथि के साथ-साथ तिरंगे झंडे को सलामी दी है।
पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्कूली विद्यार्थियों के द्वारा देशभक्ति ओतप्रोत भावना पर आधारित कार्यक्रमो की प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गईं। सबसे पहले ट्रिनीटी कान्वेंट के स्कूली विद्यार्थियों द्वारा प्यारो मध्यप्रदेश मारो न्यारो मध्यप्रदेश, पीएम श्री एमएलबी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्राओं द्वारा आयो रे शुभ दिन तथा मानसरोवर अकादमी स्कूल के विद्यार्थियो ने बधाई नृत्य और ओलम्पस हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा भारत की उपलब्धियों की गाथा का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।
▪️ मीसाबंदियों का सम्मान -
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व स्थानीय विधायक श्री मुकेश टण्डन ने आयोजन स्थल पर मीसाबंदियों का सम्मान शाल, श्रीफल भेंटकर किया है।
▪️ पुरस्कारो का वितरण -
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक श्री मुकेश टण्डन ने प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित होने वालो के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रो में उत्कृष्ट कार्य करने वालो को प्रमाण पत्र प्रदाय कर सम्मानित किया वहीं विभिन्न योजनाओं से लाभांवित होने वालो को हितलाभ प्रतीक स्वरूप प्रदाय किए गए है।
▪️ प्रदर्शनी का अवलोकन
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यो एवं उपलब्धियों पर आधारित छाया चित्र प्रदर्शनी एवं आजीविका मिशन के महिला स्व-सहायता समूहों के उत्पादन सामग्रियों तथा कृषि विभाग, उद्योग विभाग की योजनाओं को रेखांकित करने वाले उत्पादो का प्रदर्शन किया गया था। जिसे अतिथियों सहित अन्य के द्वारा अवलोकन कर सराहा गया है।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता कैलाश रघुवंशी, विदिशा नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रीति राकेश शर्मा, समेत अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा अपर कलेक्टर श्रीमती मीना मसराम समेत विभिन्न विभागो के अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली विद्यार्थी, अध्यापकगण, गणमान्य नागरिक, मीडियाकर्मी मौजूद रहें। #vidisha #JansamparkMP
Vidisha, Madhya Pradesh | Nov 2, 2026