ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता के विजेता किसानों को मिले आकर्षक पुरस्कार, प्रथम विजेता को ट्रैक्टर, द्वितीय को बुलेट और तृतीय को इलेक्ट्रिक स्कूटी
---------------------------------------------
विदिशा। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय विदिशा में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि विधायक श्री मुकेश टंडन ने किसानों के लिए पूर्व में संस्कृति विभाग एवं कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया है । प्रतियोगिता में किसानों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कृषि एवं संस्कृति से जुड़े प्रश्नों के उत्तर दिए थे। प्रतियोगिता के माध्यम से किसानों के ज्ञानवर्धन के साथ ही उन्हें प्रोत्साहित करने की पहल की गई।
पुरस्कार वितरण के अवसर पर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कृषक श्री प्रसन्न सिंह को ट्रैक्टर, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले कृषक श्री सूर्यभानु रघुवंशी को बुलेट मोटरसाइकिल तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कृषक श्री महेंद्र मीणा को इलेक्ट्रिक स्कूटी की प्रतीकात्मक चाबी प्रदान की गई। साथ ही तीनों विजेता किसानों को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से किसानों की प्रतिभा, ज्ञान और सहभागिता को प्रोत्साहित करने के साथ कृषि क्षेत्र में जागरूकता एवं नवाचार को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। #vidisha #JansamparkMP
5 views | Vidisha, Madhya Pradesh | Nov 2, 2026