अतरी: वृद्धावस्था पेंशन न मिलने से परेशान वृद्ध ने एसडीओ से लगाई गुहार
अतरी प्रखंड के सीढ़ पंचायत के 70 वर्षीय महादलित वृद्ध विशेश्वर चौधरी पिछले एक साल से वृद्धापेंशन के लिए चक्कर काटते-काटते थक गए। ग्राम कचहरी, पंचायत शिविरों से लेकर बीडीओ तक आवेदन देने के बाद भी पेंशन स्वीकृत नहीं हुआ। वृद्ध का आरोप है कि विकास मित्र और प्रखंड कर्मियों ने दस्तावेज लेने के बावजूद