करनैलगंज: दीपावली पर मिलावटखोरी रोकने के लिए एसडीएम करनैलगंज और खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई की दुकानों पर की छापेमारी
करनैलगंज में दीपावली त्योहार को देखते हुए SDM व खाद्य विभाग की टीम ने कस्बे में मिठाई की दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान कई दुकानों से मिठाइयों के सैंपल भरे गए। अधिकारियों ने दुकानदारों को मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने पर सख्त चेतावनी दी है। रविवार करीब 1 बजे SDM नेहा मिश्रा ने बताया कि DM के निर्देश पर खाद्य विभाग द्वारा ये अभियान चलाया जा रहा है।