करनैलगंज: करनैलगंज क्षेत्र की नाबालिग लड़की से जुड़े मामले में बड़ी सफलता, STF ने 50 हजार के इनामी सूरज को लखनऊ से किया गिरफ्तार
करनैलगंज थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की के गायब होने के मामले में फरार चल रहे ₹50 हजार के इनामी अभियुक्त सूरज पुत्र झब्बू निवासी छतांगुर, सीतापुर को लखनऊ STF ने लखनऊ के मुंशीपुलिया से गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त पर पाक्सो एक्ट सहित कई धाराओं मे करनैलगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज था। रविवार 5 बजे करनैलगंज SHO ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्यवाही की गई है।