शाहजहांपुर: डीएम व एसपी ने तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान/तहसील दिवस में की जनसुनवाई
शाहजहांपुर जिला अधिकारी उमेश प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान /तहसील दिवस में जनसुनवाई करते हुए फरियादियों की एक-एक कर समस्याएं सुनी गयी। साथ ही, पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर निष्पक्षता के साथ संबंधित समस्याओं के निस्तारण के दिशा-निर्देश जारी किए गये।