शाहजहांपुर: नगर आयुक्त ने अहमदपुर रेती में निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरिक्षण किया,साफ-सफाई के दिए निर्देश
नवागत नगर आयुक्त कामता प्रसाद ने अहमदपुर रेती स्थित निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निर्माण के दौरान उन्होंने लगाई जा रही ईटों की गुणवत्ता को देखा। उसके बाद शहर के अलग अलग जगहों पर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान कई सफाईकर्मी बगैर वर्दी के काम करते मिली। नगर आयुक्त ने उनको वर्दी पहनकर कार्य करने के निर्देश दिए हैं।