शाहजहांपुर: पुवायां के बड़ा गांव के पास ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाईक सवार युवक की मौत, बहन और भांजे को ससुराल से ला रहा था घर
थाना बंडा क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी पुष्पेंद्र फर्रुखाबाद जिले के थाना कायमगंज क्षेत्र के गांव गढ़िया में रहने वाली बहन शिखा और पांच साल के भांजे को बाइक से घर ला रहा था। बड़ा गांव से महज 500 मीटर की दूरी पर बाईक को ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में पुष्पेंद्र की मौत हो गई। बहन और भांजा घायल हो गया। दोनो का इलाज चल रहा है।